फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरानी समेत इन डायरेक्टर्स पर भी लगे थे यौन शोषण के आरोप, 2 को फिल्म से कर दिया गया बाहर

Mon, 15 Apr 2019 10:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
me too india - फोटो : social media
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर कुछ समय पहले संजू फिल्म की महिला असिस्टेंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनकी कई फिल्मों पर संकट के बादल मंडराने लगे। जहां उनकी को-प्रोड्यूस की हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से उनका नाम हटा दिया गया तो वहीं अब खबरें हैं कि हिरानी अकेले ही अपनी फिल्में प्रोड्यूस करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यौन शोषण का आरोप लगने के बाद उन्होंने ये फैसला किया है। हिरानी अकेले ऐसे डायरेक्टर नहीं हैं जिन पर मीटू के आरोप लगे हैं कईयों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 6
vikash bahl - फोटो : social media
क्वीन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने साल 2015 में फैंटम फिल्म्स के को-ऑनर रहे अनुराग कश्यप से उस वक्त भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कंगना रनौत ने महिला का सपोर्ट करते हुए कहा था कि 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे तब विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे।'
फिल्म क्वीन की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल के बारे में ऐसा ही कुछ कहा था। आरोपों के वक्त विकास बहल ऋतिक रोशन के साथ फिल्म सुपर 30 डायरेक्ट कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें फिल्म से दूर कर दिया गया और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम डायरेक्टर अनुराग कश्यप देख रहे हैं। फिल्म पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन इस वजह से इसकी रिलीज में भी देरी हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Luv Ranjan - फोटो : file photo
डायरेक्टर लव रंजन पर एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि लव रंजन ने साल 2010 में फिल्म की कास्टिंग के दौरान उनसे कहा था कि वह कपड़े उतारकर दिखाएं कि वह ब्रा और पैंटी में कैसी दिखेंगी। मिड डे से बात करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि यह घटना 2010 की है। तब कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना ने उन्हें कॉल किया था। उस समय प्यार का पंचनामा के लिए ऑडिशन चल रहे थे। वहीं आरोपों पर लव रंजन ने कहा कि 'ये इतना बेतुका है कि कुछ भी कहना बेकार है।'

4 of 6
sajid khan - फोटो : file photo
डायरेक्टर साजिद खान भी यौन शोषण के आरोपों में फंसे। जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय, एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा और रैचल वाइट ने उन पर आरोप लगाए। जिसके बाद साजिद खान को फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्शन से हटा दिया गया। प्रोडक्शन हाउस के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, 'हाउसफुल 3 के निर्देशक फरहाद सामजी अब हाउसफुल 4 का निर्देशन कर रहे हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
vivek agnihotri - फोटो : file photo
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर तनुश्री दत्ता ने शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'शूटिंग के दौरान विवेक ने मुझसे कहा कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो। यह घटना साल 2005 की है। जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थी। इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था। वो सीन मेरा था ही नहीं। फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो। तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका।' खबरें थीं कि आरोपों के बाद विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
subhash ghai - फोटो : file photo
73 वर्षीय डायरेक्टर सुभाष घई पर एक अनजान महिला ने रेप का आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि उसने कई साल पहले घई के साथ एक फिल्म पर काम किया था। इस दौरान घई ने उन्हें स्क्रिप्ट पर बात करने के लिए कई बार अपने अपार्टमेंट में बुलाया। चुपके से उसके ड्रिंक में नशीली दवा मिलाई और उसे अपनी कार से घर तक छोड़ने का ऑफर दिया। महिला का कहना है कि बाद में होश आने पर उसने खुद को एक होटल के कमरे में पाया और उसके साथ रेप किया जा चुका था। हालांकि सुभाष घई ने आरोपों से इनकार करते हुए महिला पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें