मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उनका यौन शोषण हुआ था। राजकुमार हिरानी पर आरोप लगने के बाद ना केवल बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स हैरान हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर हिरानी की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।