फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज बड़जात्या ने नम आंखों के साथ पिता राजकुमार को दिया कंधा, अंतिम दर्शन करने पहुंचे सलमान खान

Fri, 22 Feb 2019 09:09 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rajkumar barjatya
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार यानी 21 फरवरी को निधन हो गया । राजकुमार प्रोड्यूसर थे और उनके बैनर में 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'विवाह' जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनी हैं । सलमान खान को सुपरस्टार बनाने वाले राजकुमार बड़जात्या ही थे । 
विज्ञापन

2 of 7
mahesh bhatt
राजकुमार बड़जात्या के निधन की जानकारी फिल्म क्रिटिक अक्षय राठी ने ट्वीट कर दी थी । उन्होंने लिखा, 'श्री राजकुमार बड़जात्या के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। राजबाबू बहुत ही शानदार प्रोड्यूसर थे।' 
विज्ञापन

3 of 7
bhagya shree
राजकुमार बड़जात्या ने सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को भी प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म साल 2015 में आई थी और इसने अच्छी-खासी कमाई भी की थी। गुरुवार को मुंबई के वर्ली में प्रोड्यूसर राजकुमार का अंतिम संस्कार हुआ ।
 

4 of 7
satish kaushik
राजकुमार बड़जात्या के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे । बड़जात्या परिवार की करीबी भाग्यश्री अंतिम विदाई देने आईं । भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया में काम किया था । स्वरा भास्कर राजकुमार बड़जात्या के अंतिम संस्कार में नजर आईं ।
विज्ञापन

5 of 7
salman khan
स्वरा ने प्रेम रतन धन पायो फिल्म में सलमान खान की बहन का रोल किया था । इसके अलावा मोहनीश बहल, सलमान खान, महेश भट्ट, सोनी राजदान और सतीश कौशिक भी पहुंचे । बेटे सूरज बड़जात्या ने अपने पिता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी । 
विज्ञापन

6 of 7
swara bhasker
आपको बता दें कि राजश्री ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इस प्रोड्क्शन हाउस का संचालन अब सूरज बड़जात्या करते हैं। इसकी शुरुआत साल 1947 में राजकुमार बड़जात्या के पिता ताराचंद बड़जात्या ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sooraj barjatya
राजकुमार बड़जात्या द्वारा प्रोड्यूस की गई आखिरी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हम चार' थी। उनके नेतृत्व में बनी कई शानदान फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से भी साम्मनित किया जा चुका है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें