अभिनेता, निर्माता, निर्देशक राजीव कपूर के निधन के सदमे से कपूर खानदान को उबरने में अभी समय लगेगा। राजीव कपूर दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंगलवार को अचानक चल बसे। उनके करीबी बताते हैं कि वह बरसों से घुट घुट कर जी रहे थे और अपनी बात बमुश्किल चंद ही लोगों के साथ साझा कर पाते थे। उनके जाने के बाद ऋषि कपूर की उनसे बनी दूरी के अलावा लोगों को उनमें उनके चाचा शम्मी कपूर की झलक दिखने की बातें भी फिर से दोहराई जा रही हैं।