कॉमेडियन राजीव ठाकुर कपिल शर्मा के व्यवहार पर लगातार उठते सवालों पर उनके बचाव में आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं भी उनके जितना प्रसिद्ध हो गया तो शायद मैं भी चिढ़ जाऊं, वह बहुत दबाव में हैं और लोग इसे नहीं समझते।
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो और राजीव ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा पर अक्सर रूड होने का आरोप लगता है। कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर के साथ विवाद भी हो चुका है। इसके बाद कपिल के पिछले कॉमेडी शो में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री उपासना सिंह ने एक बार बताया था कि वह इतने व्यस्त हो गए थे कि उनका ठीक से अभिवादन भी नहीं कर पाए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
राजीव ठाकुर
- फोटो : यूट्यूब
दबाव में हैं कपिल शर्मा
अब कॉमेडियन राजीव ठाकुर, कपिल शर्मा के बचाव में आए हैं। राजीव ने इस बात पर जोर दिया कि कपिल किस तरह के दबाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने कपिल और सुनील के बीच बहुत चर्चित लड़ाई के बारे में भी बात की। अब वे कपिल शर्मा के साथ फिर से द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@kapilsharma
राजीव ने किया कपिल शर्मा का बचाव
राजीव ठाकुर ने कहा, राजीव ने कहा, "वह बहुत दबाव में हैं और लोग इसे नहीं समझते। 2 से 2.5 घंटे की स्क्रिप्ट कौन याद रख सकता है? उन्होंने कभी भी कोई गलती नहीं की, एक बार भी नहीं। वह अपनी हर एंट्री में दम भर देते हैं। परफॉर्म करने के अलावा, उन्हें मेहमानों का स्वागत करना पड़ता है, उन्हें सहज महसूस कराना पड़ता है और चैनल की क्रिएटिव टीम के साथ बैठकर शो पर काम करना पड़ता है।
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा के कारण चल रहा है शो
उन्होंने कहा, "अगर शो 10-12 सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है, तो यह उनके प्रयास और कड़ी मेहनत की वजह से है। यह अहंकार की बात नहीं है। अगर मैं उनके जितना मशहूर हो गया, तो मैं भी अपना दिमाग खो सकता हूं।"
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस से चिढ़ जाते हैं कपिल
राजीव ठाकुर ने कहा, "कोई भी व्यक्ति प्रसिद्धी को इतनी अच्छी तरह से नहीं संभाल सकता जितना वह संभालते हैं। मैं, जो उनकी सफलता का 5 प्रतिशत भी नहीं है, कभी-कभी प्रशंसकों से चिढ़ जाता हूं लेकिन आपको देखना चाहिए कि वह अपने प्रशंसकों से कितनी गर्मजोशी से मिलते हैं।"