फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajiv Kapoor Death News: राजीव कपूर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Tue, 09 Feb 2021 05:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राजीव कपूर - फोटो : instagram/neetu54
बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा। आनन फानन में उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर के निधन की खबर फैलते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर अब सितारे दुख जता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
राजीव कपूर रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। बीते साल ऋषि कपूर का बीमारी के चलते निधन हो गया था। एक साल के भीतर परिवार में यह दूसरा निधन है, जिससे घर वाले सदमे में हैं। इस मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दी है और एक तस्वीर के साथ RIP लिखा है।
 
विज्ञापन

3 of 11
रिद्धिमा कपूर
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने चाचा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, गुड बाय चाचू।
 

4 of 11
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तुषार कपूर ने भी इस मुश्किल समय में परिवार के लिए संवेदना जाहिर की है। उन्होंने एक ट्वीट कर दुख जताया है। तुषार ने लिखा कि राजीव कपूर की आत्मा को शांति मिले।
 
विज्ञापन

5 of 11
सनी देओल - फोटो : instagram/iamsunnydeol
सनी देओल ने भी राजीव कपूर के निधन पर ट्वीट किया है, 'राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर  हैरान हूं। कपूर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।'
 
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म 'पृथ्वीराज' की लोकेशन पर अभिनेता संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय दत्त ने ट्वीट में लिखा है, 'राजीव कपूर के निधन की खबर पूरी तरह से दिल को तोड़कर रख देने वाली है। वह जल्दी ही हमें छोड़कर चले गए। इस मुश्किल घड़ी में कपूर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ओम शांति..'
 
विज्ञापन

7 of 11
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, 'राजीव कपूर के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में काम किया था। वो एक गुणी डायरेक्टर थे। उनके व्यक्तित्व को करीब से जानने का मौका भी मिला। एक जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान थे! प्रभु उनके परिवार वालों को इस दुख से जूझने की ताकत दे।'
 

8 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media
लता मंगेश्कर ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, यही मेरी प्रार्थना है।'
 

पढ़ें: Bigg Boss 14: जैस्मिन भसीन की एंट्री से डर गईं रुबीना दिलैक, अली गोनी के कान में कही ये बात

9 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media
राजीव कपूर के साथ प्रेम ग्रंथ फिल्म में काम कर चुकीं माधुरी दीक्षित ने भी श्रद्धांजलि दी है। माधुरी ने लिखा- एक साथ बिताए हुए पलों को याद कर रही हूं। कपूर परिवार को मेरी संवेदनाएं।
 

10 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार ने भी राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- राजीव कपूर के निधन की खबर से बेहद दुख पहुंचा। परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।
 
विज्ञापन

11 of 11
बोनी कपूर
बोनी कपूर ने लिखा- राजीव कपूर के निधन से धक्का लगा। उन्हे बड़ा होते हुए देखा। परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें