सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस उन्हें किसी भगवान से कम नहीं मानते हैं, यही नहीं दक्षिण भारत में तो उनके चाहने वाले उनकी पूजा तक करते हैं। रजनीकांत की फिल्मों में उनका अपना ही स्टाइल और एक्शन होता है। उनके स्टाइल के दीवानों की कोई कमी नहीं है। शायद यही एक वजह है कि इतनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए वह राजनीति में उतरे लेकिन इसी के साथ उन्होंने कुछ ऐसा ऐलान किया जिससे उनके फैंस परेशान हो जाएंगे।