फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बाबा के दर्शन के बाद रजनीकांत स्टार से बन गए थे सुपरस्टार, चल निकला था फिल्मी करियर

Tue, 20 Mar 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सुपरस्टार रजनीकांत - फोटो : littleinout
रजनीकातं की जुबानी जानिए कैसे वे एक मामूली स्टार से सुपरस्टार बनकर लोगों के दिलों में बस गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rajinikanth
तो महावतार बाबा की गुफा के दर्शन के बाद ही सिने अभिनेता रजनीकांत को फिल्मों में अपार सफलता मिली। उन्होंने संक्षिप्त वार्ता में अमर उजाला को बताया कि, परमहंस योगानंद की योगी कथा मृत पढ़कर उन्होंने 12 साल पहले बाबा नामक फिल्म बनाई।
विज्ञापन

3 of 6
rajinikanth
यह फिल्म तमिल भाषा में थी। फिल्म अच्छी थी, लेकिन लोकप्रियता हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद वह द्वाराहाट योगदा आश्रम पहुंचे और बाबा की गुफा में ध्यान लगाया, बाबा के आशीर्वाद से ही उनकी फिल्म चल निकली, इसके बाद कई अन्य फिल्मों को भी आशातीत सफलताएं मिलीं।

4 of 6
rajinikanth
सुपर स्टार रजनीकांत ने रविवार तड़के वार्ता में कहा महावतार बाबा की गुफा में आने के बाद से ही उनकी आध्यात्मिक चेतना प्रबल हुई है। यहां के वातावरण और आध्यात्मिक तरंगों से उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। कहा कि पूर्व में जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं, यहां तक कि तमिल भाषा में बनी बाबा फिल्म भी नहीं चली।
विज्ञापन

5 of 6
rajinikanth - फोटो : amar ujala
गुफा में आकर जब उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया, तब से उन्हें फिल्मों में आशातीत सफलताएं मिलीं।  आज उन्होंने महावतार बाबा से अपनी आने वाली फिल्मों काला और 2.0 की सफलता के लिए कामना की है। भविष्य में भी वह यहां आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajinikanth
कहा पिछले 15 वर्षों में द्वाराहाट क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। यह क्षेत्र ईको टूरिज्म के रूप में विकसित हो सकता है। इससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, सरकार को पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन विकास की तरफ भी सोचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें