फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन के बाद अपने बर्थडे के मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत कर सकते हैं बड़ा राजनीतिक ऐलान

Fri, 10 Nov 2017 07:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
पिछले दिनों सुपरस्टार रजनीकांत से खुद पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा आम हो चुकी थी कि वो जल्द ही कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पिछले दिनों कमल ने अपनी सवयं की राजनीतिक पार्टी बनाने की बात कहकर पुरे दक्षिण भारत के राजनीति में उथल पुथल मचा दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
अब खबर है कि 'थलाईवा' यानी रजनीकांत अपने जन्मदिन के दिन अपनी राजनैतिक पारी की घोषणा कर सकते हैं। 12 दिसंबर को 67 साल के होने वाले रजनीकांत के बारे में तमिल न्यूजपोर्टल 'विकटन' और ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने ये ट्वीट किया था।
  . @superstarrajini is expected to make a special announcement regarding his Political entry on his birthday Dec 12th.. #Vikatan pic.twitter.com/BfdNp8SDdI — Ramesh Bala (@rameshlaus) November 9, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत अपनी मेगाबजट फिल्म 2.0 के इंतजार में हैं। रजनीकांत अपने पॉलिटिकल मिशन और विचारधारा को लेकर फिलहाल आशंकित है। इसके पहले चर्चा थी कि रजनीकांत एआईडीएमके के नेताओं से भी संपर्क में हैं।

4 of 5
- फोटो : ANI
पिछले कई दिनों से लगातार 'हिन्दू आतंकवाद' जैसे बयान देने के बाद मीडिया में छाए कमल हासन बीजेपी के लिए सर दर्द बन चुके थे। नई पार्टी बनाने की बात कहकर केंद्र की बीजेपी सरकार को उन्होंने परेशान कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Youtube
ऐसे में एक अभिनेता को रास्ते से हटाने के लिए बीजेपी दूसरे बड़े अभिनेता को सहारे के रूप में देख रही है। रजनीकांत के लोकप्रियता के बदौलत दक्षिण भारत में बीजेपी अपना दबदबा बनाना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें