रोहित रॉय की पोस्ट
- फोटो : Instagram
बवाल बढ़ता देख रोहित ने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों शांत हो जाइए। इतने रूखे मत बनिए। यह सिर्फ एक चुटकुला, एक मजाक है। और माफ करना, मुझे नहीं लगता कि यह बुरी नीयत से किया गया है। यह बिलकुल रजनी सर वाला जोक है और मेरा इरादा आप लोगों को हंसाने का था। कुछ कहने से पहले नीयत को समझिए। कम से कम मैंने आप लोगों को चोट पहुंचाने के लिए मजाक नहीं किया, जैसे कि आप लोग जानबूझकर मुझे चोट पहुंचाने के लिए संदेश लिख रहे हैं।'