फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर फैसले को लेकर रजनीकांत ने दी पीएम मोदी और शाह को बधाई, बताया 'कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी'

Sun, 11 Aug 2019 01:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत, अमित शाह, पीएम मोदी - फोटो : social media

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर रजनीकांत ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना सरकार का अच्छा फैसला है। इसके लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिल से बधाई।

विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत
इतना ही नहीं रजनीकांत ने पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी से भी की। साथ ही ये भी कहा कि संसद में अमित शाह की स्पीच कमाल की थी। वो जानते हैं कौन किसका है। उन्होंने कहा- मैं आपके माध्यम से देश को शुभकामनाएं दे रहा हूं। रजनीकांत ने यह बातें चेन्नई में आयोजित किताब विमोचन कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत
इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर 'लिस्निंग, लर्निग एंड लीडिंग' शीर्षक की किताब का विमोचन होना है। यह विमोचन गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा। किताब में नायडू के दो साल के कार्यकाल के वृत्तांत का जिक्र किया गया है। किताब विमोचन कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया जा रहा है।

4 of 5
रजनीकांत
रजनीकांत  ने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- वेंकैया नायडू हमेशा लोगों के कल्याण के लिए सोचते हैं। वह गलती से एक राजनेता बन गए क्योंकि वह एक महान आध्यात्मिक नेता हैं। बता दें बीते सोमवार को केंद्र सरकार ने भारत में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देनेवाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोगों ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।लंबे समय से अनुच्छेद 370 को हटाने की मांग की जा रही थी। अब पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इसे पूरा कर दिया है। लोगों को आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलेगा। सबको समानता का दर्जा मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें