फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन सामने आएगा 'काला करिकलन'

Sat, 24 Feb 2018 05:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kaala Karikalan
'कबाली' फिल्म की सफलता के बाद साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे। कुछ दिन पहले रजनीकांत के दामाद और रांझणा एक्टर धनुष ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें रजनीकांत दमदार लुक में नजर आए। वहीं अब इस फिल्म के टीजर का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Dhanush and Rajnikanth
धनुष ने होली से पहले रजनीकांत के फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म के टीजर की तारीख का ऐलान कर दिया है। धनुष ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। धनुष ने ट्वीट करते हुए लिखा - '1 मार्च को फिल्म 'काला करिकलन' का टीजर रिलीज होगा। आप सभी रजनीकांत के स्टाइल को देखने के लिए तैयार रहिए।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
2.0
इस साल रजनीकांत की दो बड़ी फिल्में रिलीज होंगी जिसमें 'काला करिकलन' और 2.0 शामिल है। हालांकि '2.0' फिल्म की रिलीज डेट को लेकर असमंजस बरकरार है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
Kaala Karikalan
'काला करिकलन' फिल्म में रजनीकांत के अलावा हूमा कुरैशी, अंजलि पाटिल और साक्षी अग्रवाल मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को पा रंजीत डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें