Movie Coolie And Film War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की साउथ फिल्म ‘कुली’ एक साथ रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में 18 दिन हो चुके हैं। जानिए, आज रविवार को इन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म ‘कुली’ और ‘वाॅर 2’ मेगा बजट और स्टार पावर से सजी फिल्में थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह दोनों फिल्में 18 दिन बाद भी 300 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी हैं। जानिए, रविवार को इन दोनों फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये बटोरे? ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ का कुल कलेक्शन अब तक कितना हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
'कुली' फिल्म
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
18वें दिन ‘कुली’ का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 18वें दिन रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 2.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 278.65 करोड़ रुपये है। जबकि यह फिल्म 350 करोड़ रुपये (मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) के बजट में बनी है। अभी तक यह फिल्म अपना बजट नहीं वसूल कर सकी है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'कुली' में नजर आई नामी स्टार कास्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
नामी सितारों से सजी थी ‘कुली’
‘कुली’ में जहां रजनीकांत जैसे साउथ सुपरस्टार लीड रोल में थे, वहीं नागार्जुन, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज जैसे कलाकार भी नजर आए। ये सभी एक्टर्स गैंगस्टर के रोल में नजर आए हैं। साथ ही एक्ट्रेस श्रुति हासन इस फिल्म दिखीं। फिल्म ‘कुली’ को लोकेशन कनगराज ने डायरेक्ट किया है। यह एक एक्शन से भरपूर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म थी।
4 of 5
'वॉर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
18वें दिन ‘वॉर 2’ ने की कितनी कमाई
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ के 18वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह 1.09 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) ही हुआ है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 234.14 करोड़ रुपये हो चुका है। 400 करोड़ रुपये के बजट में बनीं यह फिल्म भी अपने बजट को वसूलने से अभी काफी दूर है।
फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए ये सितारे
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और वरुण बड़ोला जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। फिल्म में बॉबी देओल ने भी एक कैमियो किया है। फिल्म में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन ने जबरदस्त एक्शन सीन्स किए हैं।