दरअसल, तमिल फिल्म इंडस्ट्री पिछले एक महीने से ज्यादा समय से हड़ताल पर है। 1 मार्च के बाद कोई तमिल फिल्म रिलीज नहीं की गई है। इसकी वजह है तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) और डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के बीच पैसों को लेकर विवाद। यही नहीं 16 मार्च से फिल्म मेकर्स ने किसी फिल्म की शूटिंग भी नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री को करीब 200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।