फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला' का फर्स्ट शो खत्म होते ही ट्विटर पर रिएक्शन की बाढ़, फैंस बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'

Thu, 07 Jun 2018 02:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाल
विज्ञापन
1 of 5
Kaala Karikalan
साउथ सुपस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'काला' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे से शुरू हो गया है। खबरों की मानें तो सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं ऐसे में आप इस बात का कयास लगा सकते हैं कि रजनीकांत की फिल्मों के लिए लोगों की दीवानगी किस हद तक है। 
विज्ञापन

2 of 5
kaala
इस फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं  इस फिल्म की जबरदस्त सफलता रजनीकांत के राजनीतिक सफर में भी मदद कर सकती है। रजनीकांत की 'काला' फिल्म तमिल के अलावा तेलगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई हैं। इस फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखने के लिए लोगों ने काफी समय पहले एडवांस बुकिंग करा ली थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Rajinikanth Kaala
 रिलीज के साथ ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा -'काला ब्लॉकबस्टर फिल्म है।' एक और यूजर ने लिखा - 'सुपरस्टार रजनीकांत अपने खास स्टाइल में वापस आ गए हैं। जो कुछ भी कबाली में मिस किया था उसकी कमी इस फिल्म ने पूरी कर दी है। थलाइवा की एक्टिंग जबरदस्त है। काला फिल्म हमेशा यादगार रहेगी।'
 

 

 

4 of 5
Kaala
वहीं एक और यूजर है ने लिखा -'डायलॉग से  लेकर रजनीकांत की एक्टिंग जबरदस्त है। मुझे ऐसा लगा कि फिल्म के दूसरे हिस्से में आजकल की राजनीति को दिखाने की कोशिश की गई है।' एक और यूजर ने कहा - 'रजनीकांत की काला फिल्म के क्लाइमेक्स को अब तक का सबसे बेहतरीन बताया।'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kaala
'काला' में रजनीकांत मुंबई के धारावी के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें