फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक रजनीकांत की 'काला' ने पहले दिन ही चेन्नई में सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई है। रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक 'काला' फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 1.76 करोड़ रहा। इसके साथ ही रजनीकांत की फिल्म 'काला' ने 'मर्सल' फिल्म को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।