फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की 'काला' ने पहले दिन ही तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

Fri, 08 Jun 2018 11:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kaala
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला है। यह फिल्म पहले दिन की इतना कलेक्शन जुटाने वाली चेन्नई में पहली हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। 'काला' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 1.76 करोड़ रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kaala
फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक रजनीकांत की 'काला' ने पहले दिन ही चेन्नई में सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई है। रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक 'काला' फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 1.76  करोड़ रहा। इसके साथ ही रजनीकांत की फिल्म 'काला' ने 'मर्सल' फिल्म को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
kaala
अब तक 'मर्सल' फिल्म चेन्नई में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी जिसके रिकॉर्ड को रजनीकांत की 'काला' ने तोड़ दिया है।'मर्सल' का पहले दिन का कलेक्शन 1.52 था जबकि 'काला' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 1.76 करोड़ रहा। कुछ लोगों का कहना है 'काला' की तरह 'मर्सल' का प्रमोशन नहीं किया गया था ऐसे में उसका पहले दिन का कलेक्शन जबरदस्त है।

4 of 5
kaala
रजनीकांत की 'काला' फिल्म तमिल के अलावा तेलगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई हैं। इस फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखने के लिए लोगों ने काफी समय पहले एडवांस बुकिंग करा ली थी। 'काला' में रजनीकांत मुंबई के धारावी के गैंगस्टर के रोल में हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kaala
रजनीकांत को लोग साउथ में भगवान की तरह पूजते हैं। इसकी झलक एक बार फिर से थियेटर के बाहर दिखी। शो से पहले ही रजनीकांत के फैंस ने 'काला' फिल्म के पोस्टर को दूध से नहलाया। इसके साथ ही आरती करते हुए नजर आए। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब यह नजारा देखने को मिला हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें