बीते कुछ समय से बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के लीक होने की खबरों ने काफी तूल पकड़ा है। हाल ही में कई बड़े स्टार की फिल्में या तो रिलीज से पहले या फिल्म रिलीज के तुरंत बार ऑनलाइन लीक हो गईं। इस कड़ी में अब सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म पेट्टा का नाम भी शामिल हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
petta
- फोटो : file photo
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म पेट्टा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 2.0 के बाद थलाइवा के फैंस पेट्टा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच रजनीकांत और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, गुरुवार को तमिल में रिलीज हुई और आज हिंदी में रिलीज होने जा रही पेट्टा रिलीज वाले ही दिन ऑनलाइन लीक हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
petta
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो गुरुवार को जैसे ही पेट्टा रिलीज हुई उसके कुछ घंटे बाद पेट्टा का एचडी प्रिंट डाउनलोड के लिए उपलब्ध बताया जाने लगा। इससे फिल्म के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पता हो कि पेट्टा से पहले रजनीकांत की पिछली फिल्म 2.0 भी रिलीज के बाद ही लीक हो गई थी। इस दौरान करीब 12 हजार वेबसाइट्स को ब्लॉक किया गया था ताकि फिल्म को लीक के नुकसान से बचाया जा सके, लेकिन तमिल रॉकर्स नाम की वेबसाइट ने फिर भी फिल्म को लीक कर दिया था।
4 of 5
petta
- फोटो : file photo
इसके अलावा पिछले महीने रिलीज हुई कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ भी तमिलरॉकर्स पर लीक हुई थी। इन फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्मों ऑनलाइन लीक हुई। लीक होने की वजह से इन फिल्मों की काफी खामियाजा भी भुगतना पड़ा। बात करें पेट्टा की तो यह 2800 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।
खबरों की मानें तो इस फिल्म में रजनीकांत अब तक की अपनी सभी फिल्मों से बेहद अलग दिख रहे हैं। पेट्टा में वह काफी यंग लुक में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में थलाइवा गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि पेट्टा का अर्थ इलाका है। फिल्म में रजनीकांत का एक्शन के साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्टर कर रहे हैं।