सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘काला’ का फीवर उनके फैंस पर चढ़ चुका है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म ‘काला’ ने करीब 230 करोड़ रुपए की कमाई भी कर ली है। फिल्म की इस कमाई को देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्म ‘काला’ के प्रोड्यसर्स ने फिल्म के सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक राइट्स को बेच कर रिलीज से पहले ही 230 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं रिलीज से पहले फिल्म की इतनी कमाई को देखकर ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि फिल्म ‘काला’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
पता हो कि रजनीकांत की ‘काला’ को कई विवादों से गुजरना पड़ा है। कई बार फिल्म की रिलीज डेट को बदला गया। वहीं रजनीकांत के फैंस ‘काला’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में केरल की एक कंपनी ने फिल्म की रिलीज डेट के दिन छुट्टी घोषित की थी।
आपको बता दें कि ‘काला’ में रजनीकांत मुंबई के धारावी के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में हुमा कुरेशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है।