फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल-कमल हासन का मिलन होते ही रजनीकांत ने टि्वटर पर डाली पोस्ट, याद आए मोदी

Fri, 22 Sep 2017 01:43 PM IST
amarujala.com, Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासन, रजनीकांत - फोटो : Youtube
तमिलनाडु की राजनीति में हर दिन अलग ही बदलाव देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन के घर दिल्ली के मुख्यमंत्री पहुंचे और उनसे राजनीति में शामिल होने का अनुरोध किया। तो दूसरे ही दिन तमिल सिनेमा प्रेमियों के थलाईवा रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को लेकर ट्वीट किया है। आगे जानें, क्या है पूरा मामला
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : File Pic
रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित 'स्वच्छता' ही सेवा के सपोर्ट में ट्वीट किया। ये ट्वीट उन्होंने पीएम मोदी के पत्र के बाद किया। आगे जानें, क्योंकि लिखा पीएम मोदी ने पत्र...
विज्ञापन

3 of 5
rajnikanth
पीएम नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान को बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिए समाज के गणमान्य व्यक्तियों को पत्र लिख रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रजनीकांत से भी समर्थन मांगा। इस पत्र के बाद रजनीकांत ने ट्वीट करते हुए इस अभियान को पूरा सपोर्ट देने की बात कही। आगे जानें, रजनीकांत ने क्या कुछ लिखा...

4 of 5
Rajnikanth
रजनीकांत ने ट्वीटर पर लिखा-'मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'स्वच्छता ही सेवा मिशन' को पूरी तरह से सपोर्ट करता हूं। स्वच्छता ही भक्ति है।' आगे जानें... कमल हासन, अरविंद केजरीवाल और रजनीकांत का जिक्र एक साथ आया क्यों...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kejriwal kamal haasan
कुछ दिनों पहले कमल हासन ने कहा था कि वो राजनीति में आगे बढ़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि अगर रजनीकांत राजनीति में आते हैं, तो वो उनके साथ आना पसंद करेंगे। वो पहले ही बता चुके हैं कि उनकी राजनीति का रंग भगवा से अलग होगा। वहीं, रजनीकांत ने भी अपने समर्थकों से बड़ी लड़ाई को तैयार रहने को कहा था। ऐसे में कमल हासन-अरविंद केजरीवाल की मुलाकात को कमल हासन के राजनीतिक रंग के मुताबिक ही है, पर रजनीकांत का ट्वीट उनके साथ आने के पैतरे पर पानी फेरता दिख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें