फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मदद के लिए आगे आए साउथ के दिग्गज स्टार्स, रजनीकांत ने दान किए 50 लाख रुपये

Wed, 25 Mar 2020 12:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से पूरे देश को लॉकडाउन का आदेश दिया है। एक तरफ जहां देश लॉकडाउन है तो वहीं पिछले लंबे वक्त से ही फिल्मों और टीवी शोज के शूट भी रोक दिए गए थे। ऐसे में फिल्म उद्योग में दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए कई सितारें अपने स्तर से उनकी मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब सुपरस्टार रजनीकांत का भी नाम शामिल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Rajinikanth - फोटो : Social Media
फिल्मों के साथ ही साथ आम मुद्दों और समस्याओं पर हमेशा खुलकर सामने आने वाले रजनीकांत एक बार फिर मदद के लिए खुलकर सामने आए हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए सुरपस्टार रजनीकांत ने पचास लाख रुपये दान में दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rajinikanth - फोटो : social media
दरअसल हाल ही में फिल्म इम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (एफईएफएसआई) के अध्यक्ष आरके सेल्वमनी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से अपील की थी। इस अपील में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़े सदस्यों को आर्थिक मदद देने की बात कही गई थी, जो दिहाड़ी मजदूरी के तौर पर काम करते हैं और जिनकी आय के सभी साधन अभी बंद हैं।

4 of 5
vijay sethupathi
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रेस रिलीज के जारी होने के कुछ वक्त के बाद ही  सूर्या, कार्ति और उनके पिता शिवकुमार ने दस लाख रुपये दान में दिए। वहीं बात में अभिनेता सिवाकार्तिकेयन ने भी दस लाख रुपये दान में दिए हैं। इसके साथ ही अब सुपरस्टार रजनीकांत की ओर से पचास लाख और विजय सेतुपति की ओर से दस लाख रुपये एफईएफएसआई के सदस्यों को दान में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prakash Raj - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता पार्थिपन और प्रकाश राज ने 25 किलो के चावल की कई बोरियां उपलब्ध कराई हैं। गौरतलब है कि साउथ के दिग्गज सितारों की ओर से दिहाड़ी मजदूरों को एक बड़ी मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें