फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनटों के इंटरव्यू में लता को दिल दे बैठे थे रजनीकांत, बेहद रोमांचक है 'थलाइवा' की लवस्टोरी

Wed, 12 Dec 2018 08:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rajinikanth Latha Rangachari - फोटो : twitter
साउथ में भगवान की तरह पूजे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत का जादू न केवल साउथ बल्कि देशभर में फैला हुआ है। रजनीकांत ने न केवल अपनी एक्टिंग का लोहा साउथ फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड में भी मनवा चुके हैं। रजनीकांत की फिल्मों का क्रेज उनके फैंस में इतना है कि वह उसे किसी बड़े सेलिब्रेशन की तरह मनाते हैं। रजनीकांत के बारे में यह सब बातें तो बेशक आपने कहीं न कहीं पढ़ी जरूर होंगी। तो चलिए आज हम आपको रजनीकांत की लवस्टोरी के बारे में बताते हैं जो यकीनन आप नहीं जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Rajinikanth Latha Rangachari - फोटो : twitter
रजनीकांत और लता की शादी को 37 साल हो चुके हैं। आज भी दोनों के बीच वैसा ही प्यार है जैसा कि 37 साल पहले था। यह बात साल 1980 की है। कहा जाता है कि रजनीकांत उस वक्त के बालाचंदर की तमिल फिल्म 'थिल्लू मल्लू' की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म साल 1979 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' की रीमेक थी। यह रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 7
Rajinikanth Latha Rangachari - फोटो : twitter
कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रजनीकांत को इंटरव्यू के लिए रिक्वेस्ट आई। यह रिक्वेस्ट एक कॉलेज मैगजीन की तरफ से आई थी। कॉलेज की तरफ से जिस महिला को इंटरव्यू लेना था वह कोई और नहीं बल्कि लता रंगाचारी थीं। लता को पहली बार देखते ही रजनीकांत को उनसे प्यार हो गया था। इंटरव्यू के दौरान दोनों काफी कंफटेबल थे, जिसकी खास वजह दोनों का बंगलुरू से कनेक्शन होना था।

4 of 7
Rajinikanth Latha Rangachari - फोटो : twitter
रजनीकांत और लता के बंगलुरू कनेक्शन की वजह से भी दोनों एक दूसरे के प्रति झुकाव महसूस करने लगे थे। दरअसल, रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले बंगलुरू ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर की नौकरी की थी जबकि लता का बंगलुरू में घर था। इस इंटरव्यू के दौरान लता को महसूस हुआ कि सुपरस्टार होने के बाद भी वह रजनीकांत से कितनी कंफटेबल होकर बात कर पा रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Rajinikanth Latha Rangachari - फोटो : twitter
इंटरव्यू के दौरान रजनीकांत को एहसास हुआ कि लता के लिए जो उन्होंने महसूस किया वह किसी के लिए नहीं किया। तभी रजनीकांत को एहसास हो गया कि लता ही उनकी सोलमेट है जिसकी वह तलाश कर रहे थे। यह बात लगातार इंटरव्यू के दौरान रजनीकांत के दिमाग में चलती रही। जैसे ही इंटरव्यू खत्म हुआ तुरंत रजनीकांत ने लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
Rajinikanth Latha Rangachari - फोटो : twitter
रजनीकांत के प्रपोजल को सुनकर लता हैरान रह गई थीं। हालांकि लता ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें उनके माता-पिता से बात करनी होगी। दोनों ने तुरंत तो पेरेंट्स से मिलने का फैसला नहीं किया और एक दूसरे को कुछ वक्त दिया। रजनीकांत ने यह बात अपने करीबी दोस्त और तमिल सिनेमा कॉमेडियन वाई जी महेंद्रन को बताई। वाई जी महेंद्रन से लता की बहन की शादी होने जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rajinikanth Latha Rangachari - फोटो : twitter
रजनीकांत काफी नर्वस थे कि लता के माता-पिता शादी के लिए राज होंगे या नहीं। हालांकि दोनों के माता-पिता राजी हो गए। इसके बाद रजनीकांत और लता ने 26 फरवरी 1981 को शादी के बंधन में बंध गए। रजनीकांत और लता के दो बच्चे हैं ऐश्वर्या और सौंदर्या। ऐश्वर्या की शादी धनुष से हुई है। धनुष भी फेमस एक्टर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें