फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी, अब नहीं टलेगी इस फिल्म की रिलीज डेट

Fri, 23 Mar 2018 05:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kaala Karikalan
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी हिमालय की यात्रा से वापस चेन्नई लौट आए हैं। माना जा रहा है वह अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने से पहले गुरुओं से आशीर्वाद लेने गए थे। वह अपनी पार्टी के नाम का ऐलान 14 अप्रैल को कर सकते हैं इसी दिन तमिल न्यू ईयर भी है। रजनीकांत के फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'काला' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर ने लोगों को पहले ही दीवाना बना दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kaala Karikalan
इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट टलने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन फिल्म प्रोडक्शन कंपनी लाइका ने ऐसी किसी भी खबर का खंडन किया है। लाइका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लाइका प्रोडक्शन्स 'काला' की रिलीज डेट टलने संबंधी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करता है। हम ऐसे किसी भी बयान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
rajinikanth
पिछले दिनों दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर्स और डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) ने 16 मार्च से बंद भी बुलाया था। इस दौरान दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग्स कैंसिल कर दी गई, साथ ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी रोक दिया गया था। माना जा रहा था कि बंद का असर 'काला' की रिलीज डेट पर भी पड़ेगा।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

4 of 5
rajinikanth
रजनीकांत और प्रोड्यूसर वैसे भी फिल्म की रिलीज डेट को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। अप्रैल में स्कूलों की छुट्टियां होती हैं, जिसका फायदा निश्चित रूप से प्रोड्यूसर्स उठाना चाहते हैं। इसके बाद 13 जून की तारीख है लेकिन उस वक्त दूसरी कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। वहीं 15 अगस्त को रजनीकांत की ही '2.0' रिलीज हो सकती है। ऐसे में तमिलनाडु थियेटर एसोसिएशन भी चाहता है कि 'काला' 27 अप्रैल को ही रिलीज हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajinikanth
बता दें कि, इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ हुमा कुरैशी और नाना पाटेकर भी नजर आएंगे। यह फिल्म मूलत: तमिल भाषा में है। फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है जबकि धनुष इसके सह निर्माता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें