सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का दर्शको को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि फैंस के लिए इस फिल्म का थियेटरिकल प्रोमो इस महीने रिलीज किया जाना है। खबरों की माने तो फिल्म मेकर्स फिल्म के सबसे अच्छे ट्रेलर को फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों को दिखाना चाहते हैं। उनका मानना है कि ये ट्रेलर फिल्म की सफलता और विफलता दोनों निर्धारित कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 3
2.0
हालांकि इस ट्रेलर को अब तक जितने भी लोगों को दिखाया गया है उन्हें यह बहुत पसंद आया। कहा जा रहा है कि ट्रेलर को फरवरी महीने के बीच दर्शकों के लिए में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट में कई बदलाव के बाद इसे 27 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाना है।
दरअसल, 14 अप्रैल को तमिल न्यू ईयर है, ऐसे में फिल्म को छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा। इससे पहले निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' की रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ती जा रही थी।इस फिल्म को लगभग 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है, जिस वजह से ट्रेड इससे बहुत अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिस तरह से साल 2017 में 'बाहुबली-2' ने धमाल मचाया था, ठीक उसी तरह इस साल फिल्म '2.0' भी वैसा ही धमाका करेगी।