सूत्रों के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार इन पक्षियों की लड़ाई लड़ने वाले वैज्ञानिक डॉक्टर बने हैं, जिसका मानना है कि यह धरती सिर्फ इंसानों की नहीं है। सूत्र कह रहे हैं कि अक्षय फिल्म में रेडिएशन रोकने की कोशिशों के विरुद्ध अपनी लड़ाई में हार जाता है और प्रयोगों की वजह से आधे मनुष्य, आधे पक्षी में बदल जाते हैं। परंतु रासायनिक बदलाव से कौवे के रूप में बदला यह वैज्ञानिक कई ताकतों का स्वामी बन जाता और अपने मनुष्य से पक्षी में परिवर्तित होने का बदला लेता है।