ट्रेलर की शुरुआत में ही सेल फोन गायब होते दिख रहे हैं और तभी विलेन बने अक्षय कुमार की एंट्री होती है और वो कहते हैं सेल फोन रखने वाला हर व्यक्ति हत्यारा है। पूरे ट्रेलर में विलेन बने अक्षय कुमार और चिट्टी बने रजनीकांत के बीच लड़ाई दिखाई गई है। 2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है। फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का किरदार भी पसंद किया जा रहा है।