फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 करोड़ में बनी ये है सबसे महंगी फिल्म, रिलीज से पहले कमा लिया इतना नहीं होगा नुकसान

Sun, 25 Nov 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0 - फोटो : instagram
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज से पहले ही कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अभी तक इतनी कमाई कर ली है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करें ना करें मेकर्स को नुकसान नहीं होगा। माना जा रहा है 2.0 भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। ऐसे में मेकर्स ने भी पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 490 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह देखा जाए तो फिल्म ने अपने बजट के करीब पैसा निकाल लिया है। इसमें राइट्स और अडवांस बुकिंग के जरिए मिला कलेक्शन शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : instagram
यह फिल्म साल 2010 में आई रजनीकांत की फिल्म रोबोट का अगला हिस्सा है। फिल्म रिलीज से पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर तमिलनाडु के बॉक्स अॉफिस पर करीब 85 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

4 of 5
2.0 - फोटो : instagram
2.0 को करीब 7000 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च में रजनीकांत ने इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म का कुल बजट 550 से 600 करोड़ तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : instagram
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बेचे गए हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर इसका हिन्दी वर्जन प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। 2.0 को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया है। फिल्म में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें