फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक लांच से पहले 2.0 का नया धमाका, नए लुक में दिखे रजनीकांत, अक्षय और एमी

Fri, 27 Oct 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 2.0 पोस्टर
बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म आने वाली हो तो दर्शकों का उत्साह खुद ही बढ़ जाता है। ऐसे में उनके साथ जब अक्षय कुमार के अलग अवतार का तड़का लगा हो तो बात ही कुछ और है। एक तरफ जहां आज शाम को फिल्म '2.0' का दुबई में म्यूजिक लॉन्च किया जाएगा तो वहीं मेकर्स ने इस फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया है। 

पढ़ें- सनी लियोनी के बगल में बैठ, अरबाज ने मलाइका के बारे में कही ये बात
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत
ये पोस्टर अपने आप में ही काबिले तारीफ है। इस पोस्टर में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन एक साथ नजर आ रहे हैं जिसमें तीनों का लुक बेहद अलग और इंट्रेस्टिंग दिखाई दे रहा है। वहीं अक्षय कुमार की आंखे किसी को भी डराने के लिए काफी है। 

पढे़ं- B'Day Spl : कभी बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्री थीं, जानिए अब विदेश में क्या करने को मजबूर हैं ये
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत
इससे पहले भी इस फिल्म के कुछ और पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं जो आपको आसानी से अट्रैक्ट कर सकते हैं। पहले रिलीज हुए पोस्टर में  चिट्टी एक कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीं उसके आस पास अजीब तरह के इंस्ट्रमेंट नजर आ रहे थे। 

पढे़ं- फिर चर्चा में सोनू निगम, बोले-पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजे तो मैं भी खड़ा हो जाऊंगा

4 of 5
म्यूजिक लॉन्च की तैयारी
आपको बता दें कि इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च आज शाम दुबई के बुर्ज पार्क में किया जाएगा। जिसके लिए रजनीकातं और अक्षय कुमार के अलावा अन्य कलाकार भी पहुंच चुके हैं। 

पढे़ं- 'फिरंगी' में हीरोइन को छू तक नहीं पाए कपिल शर्मा, खुद बताया क्या थी वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तैयारियां
बताया जा रहा है कि ये एक ग्रैंड ऑडियो इवेंट होगा जिसमें तकरीबन 15 करोड़ रुपये का खर्च किया जा रहा है। खबरों की माने तो इस इवेंट में फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान भी मौजूद रहेंगे और लाइव परफोर्मेंस देंगे। फिल्म 2.0, 2010 में आई फिल्म रोबोट (एंदिरण) का सीक्वल है जो 25 जनवरी 2018 में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें