फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स गर्लफ्रेंड ने कपिल को बर्बाद करने की खाई है कसम, दोस्त ने सुनील ग्रोवर पर भी लगाए गंभीर आरोप

Tue, 10 Apr 2018 09:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने करीब 6 महीने बाद नए शो के साथ टीवी पर वापसी की। फैंस को इस शो से काफी उम्‍मीदें थीं लेकिन पहले एपिसोड से ही कपिल को खराब रिव्यू मिलने शुरू हो गए। कपिल के इस शो को बार्क रिपोर्ट में 10वां स्‍‌थान मिला है। इससे कपिल को एक बार फिर झटका लगा।
विज्ञापन

2 of 7
कपिल शर्मा के साथ सिंगर तेजी संधू
कपिल ने फिर से अपने शो कैंसिल करने शुरू कर दिए। मी‌डिया में खबर आई तो सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें काफी बुरा-भला कहा। इस बीच कपिल ने एक लीडिंग वेबसाइट के एडिटर को ट्वीट कर गालियां दे दी। फिर क्या था। कपिल के इस बर्ताव पर फैंस भड़क उठे। अब खबर है कि कपिल एक बार फिर डिप्रेशन से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कपिल शर्मा
कपिल के दोस्त और गर्लफ्रेंड गिन्‍नी ने उन्हें संभालने की कोशिश की। हाल ही में कपिल के दोस्त और 'फिरंगी' के डायरेक्टर राजीव ढींगरा ने मुंबई मिरर से बात की। उन्होंने कपिल की इस हालत का जिम्मेदार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और 'कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा' की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस को बताया है।

4 of 7
कपिल शर्मा
राजीव ने बताया, 'कपिल और मैं पंजाब के छोटे शहर से आते हैं। हम लोग इन लड़कियों की तरह चीजों को मैन्यूपुलेट करना नहीं जानते हैं। कपिल को इस हालत में पहुंचाने के पीछे प्रीति का हाथ है। उन्होंने मुझे भी परेशान किया था और कपिल को मुझसे दूर रहने की हिदायत दी थी। जैसे ही प्रीति को पता चला कि कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करने जा रहा है, उसने कपिल को बर्बाद करना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन

5 of 7
कपिल शर्मा
'यहां तक कि कपिल के दोस्तों को भी उसका दुश्मन बना दिया। जब से प्रीति ने कपिल को बर्बाद करने की ठानी है, तभी से सारी चीजें खराब होना शुरू हुई हैं। भारती ने प्रीति को गिन्नी के बारे में बताया था। तब प्रीति ने कहा था कि कपिल अब स्टार बन गया है, उसे गिन्नी से अच्छी लड़की मिलनी चाहिए। गिन्नी तो छोटे शहर की लड़की है।'
विज्ञापन

6 of 7
कपिल शर्मा
राजीव ने सुनील ग्रोवर पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'सुनील ने अपने हितों के लिए कपिल को एक कठपुतली के रूप में उपयोग किया है। सारे दोस्त मिलकर कपिल की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय केवल कपिल ही नहीं बल्कि उसकी मां भी परेशान है। हमें डर है कि कहीं वो अपने आप को नुकसान न पहुंचा ले। प्रीति जबरदस्ती अपने आप को कपिल की जिंदगी में लाईं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपिल शर्मा
'वो एक भावुक इंसान है और प्रीति ने उसकी इसी कमजोरी का फायदा उठाया है। प्रीति ने मुझे धमकाया था कि मैं और कपिल मुंबई के नहीं है और वो हमें इंडस्ट्री से बाहर फिकवा देगी। इस समय कपिल को लगता है कि उसने जो सालों की मेहनत के बाद कमाया था वो सब उसने खो दिया है।' खबर आ रही है कि कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' जल्द ही बंद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें