अपनी काम करने के तौर तरीकों को लेकर काफी चर्चाओं में रहे फॉक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया का भले अब डिजनी इंडिया में विलय हो गया हो लेकिन इस विलय से पहले शुरू हुई इस स्टूडियो की फिल्मों के दुखड़े अब भी सार्वजनिक रूप से रोए जा रहे हैं। करण जौहर के साथ मिलकर बन रही ब्रह्मास्त्र तो बीरबल की खिचड़ी बन ही चुकी है, इसकी एक और फिल्म लूटकेस के कलाकारो और निर्देशकों को जो ‘बेइज्जती’ कंपनी के अपने ओटीटी पर हुई है, वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोजमर्रा की चर्चा का विषय बन चुकी है।