फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के इन 9 सीन ने सुपरहिट करवा दी फिल्में, 3 से तो पलटी पूरी फिल्म की कहानी

Thu, 21 Mar 2019 03:14 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Bollywood Holi - फोटो : file photo
होली के रंग में बॉलीवुड भी पूरी तरह से डूबा हुआ है। रंग-बिरंगे गुलाल जब भी फिल्मों में दिखे तो उसने फिल्म की पूरी कहानी चुटकियों में पलट दी। फिल चाहे शाहरुख खान का 'मोहब्बतें फिल्म में अमिताभ बच्चन को गुलाल से टीका लगाना हो, 'सिलसिला' फिल्म में रेखा और अमिताभ का डांस हो या फिर दीपिका और रणवीर का 'लहू मुंह लग गया' गाना हो। इन सभी में होली के रंगों का खुमार ऐसा छाया कि लोग आज भी फिल्मों के सीन को याद करते हैं। तो चलिए हम आपको हिंदी सिनेमा जगत के यादगार सीन के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
Kati Patang - फोटो : twitter
कटी पतंग
राजेश खन्ना और आयशा पारिख की इस फिल्म का एक सीन यादगार है। इस फिल्म में राजेश खन्ना आयशा पारिख को होली खेलने के लिए अपनी तरफ खींच लेता है। इस फिल्म का होली का फेमस गाना 'आज न छोड़ेंगे' है। यह गाना सुपरहिट हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 10
Deewana - फोटो : twitter
दीवाना 
'दीवाना' फिल्म में भी होली का फेमस सीन है। इस फिल्म शाहरुख खान और दिव्या भारती हैं। इस फिल्म में एक सीन है जिसमें दिखाया गया है कि शाहरुख दिव्या से अपने प्यार का इजहार करता है। इसके बाद वह लाल गुलाल सफेद साड़ी के ऊपर फेंक देता है। इस सीन के बाद फिल्म की पूरी कहानी पलट जाती है।

4 of 10
sholay - फोटो : twitter
शोले
'शोले' फिल्म का 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं' गाना बहुत फेमस है। इस गाने के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रोमांस दिखाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 10
Silsila - फोटो : twitter
सिलसिला
'सिलसिला' फिल्म का 'रंग बरसे' गाना काफी फेमस है। इस गाने के पहले एक सीन है जिमसें जया , अमिताभ, रेखा और संजीव कुमार रंग में रंगे होते है। तभी रेखा जया से जाकर कहती है कि उसने उस शख्स से शादी नहीं की है जिससे वह प्यार करती है। यही बात अमिताभ बच्चन भी फिल्म में संजीव कुमार से कहते हैं। इस सीन के बाद पूरी फिल्म की कहानी पलट जाती है। 
विज्ञापन

6 of 10
Damini - फोटो : twitter
दामिनी
'दामिनी' फिल्म में भी होली मनाते हुए दिखाया गया है। फिल्म में एक सीन है जिसमें दिखाया गया है कि कुछ लोग नशे में घर की नौकरानी का बलात्कार करते है। पूरी फिल्म इसी एक सीन पर टिकी है क्योंकि इस फिल्म में दामिनी का रोल निभा रहीं मीनाक्षी नौकरानी को इंसाफ दिलाने की जंग लड़ती है। 
विज्ञापन

7 of 10
Darr - फोटो : file photo
डर 
'डर' फिल्म में होली दिखाई गई है। इस फिल्म एक सीन है जिसमें शाहरुख खान चेहरे पर रंग लगा हुआ है और वह ड्रम बजाते हुए दिखाए जाते हैं। 

8 of 10
Mohabbatein - फोटो : twitter
मोहब्बतें
'मोहब्बतें' फिल्म में भी परंपरा को तोड़ते हुए सभी लोग होली का त्योहार मनाते हुए दिखाए गए हैं। फिल्म का एक सीन काफी फेमस हुआ था जिसमें शाहरुख खान अमिताभ बच्चन के गुलाल से माथे पर टीका लगाते हैं।

9 of 10
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela - फोटो : twitter
गोलियों की रासलीला-रामलीला
इस फिल्म में भी होली का त्योहार मनाते हुए दिखाया गया है। फिल्म में 'लहू मुंह लग गया' गाना में दीपिका और रणवीर एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं। इस सीन में दोनों को किस करते हुए भी दिखाया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
Yeh Jawaani Hai Deewani - फोटो : twitter
ये जवानी है दीवानी
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का 'बलम पिचकारी' गाना फेमस हुआ था। इस गाने में दीपिका और रणबीर का डांस लोगों को भी रास आया था। इस गाने में होली को भी अनोखे अंदाज में दिखाया गया है जो देखने में काफी क्लासी और अच्छा लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें