बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय और लुक्स से लोगों को ऐसा दीवाना बना देते हैं कि कुछ फैंस उनके प्यार में पागल हो जाते हैं। ऐसे में बहुत से फैंस अक्सर यही सोचते हैं कि काश ऐसा हो जाए कि वो अपने पसंदीदा सितारे से शादी कर लें। सोचने में भले ही ये नामुमकिन सी बात लगे पर बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है जब सितारों ने अपने ही फैन से शादी रचा ली हो। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने अपने फैन से कर लिया था उम्र भर का वादा।