फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajesh Khanna Birth Anniversary: लगातार 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सुपरस्टार बने राजेश खन्ना, स्टाफ को गिफ्ट में देते थे घर तो दोस्त को गाड़ी

Wed, 29 Dec 2021 07:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है।  29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना ने आखिरी खत फिल्म से अपने करियर की शुरुआती की और उसके बाद कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। राजेश खन्ना वो स्टार थे जिनकी दुनिया दीवानी थी। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती थीं। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter
खून से खत लिखती थीं लड़कियां
राजेश खन्ना की फिल्में ही काफी नहीं थी उनका स्टाइल भी उन्हें सभी स्टार्स से अलग बनाता था। आलम ये था कि जब उनकी सफेद गाड़ी कहीं खड़ी होती थी तो लड़कियों के लिपस्टिक के रंग से उनकी गाड़ी गुलाबी हो जाती थी। कहा जाता है कि लाखों लड़कियां उनकी फैन थीं और खून से लेटर लिखकर वो अपने प्यार का इजहार करती थीं। इतना ही नहीं उसी खून से लड़कियां राजेश खन्ना के नाम का सिंदूर तक लगाती थीं। सिनेमाघर में राजेश खन्ना की फिल्म रिलीज होती तो देखने वालों में लड़कियां ज्यादा होती थीं।
विज्ञापन

3 of 6
राजेश खन्ना, रेखा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक दौर ऐसा था जब राजेश खन्ना के सिर पर उनका स्टारडम चढ़कर बोल रहा था। काका उस वक्त इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर थे। शान और शौकत उनके साथ साथ चलती थी। वो एक शानदार एक्टर तो थे ही, साथ ही वो एक बड़ा दिल भी रखते थे। दोस्तों को वो इतने महंगे तोहफे देते कि हर कोई हैरान रह जाता।

4 of 6
राजेश खन्ना - फोटो : Social Media
यासीर उस्मान ने अपनी किताब 'राजेश खन्नाः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' में लिखते हैं, राजेश खन्ना को पार्टीज देना पसंद था। एक बार उन्होंने अपने घर के एक स्टाफ को तोहफे में घर दे दिया था। इतना ही नहीं खास मौकों पर वो कार भी तोहफे में दे दिया करते थे। राजेश खन्ना जैसा स्टारडम पाने वाला स्टार न कभी हुआ है न ही शायद कभी होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Rajesh Khanna - फोटो : Instagram
राजेश खन्ना के बारे में मशहूर था कि वो अहंकारी थे और सेट पर हमेशा लेट आते थे। राजेश खन्ना ने कभी किसी भी चीज के लिए अपना लाइफ-स्टाइल नहीं बदला। वो सेट पर तभी आते थे जब उनका मन करता था बावजूद इसके प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए लाइन लगाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rajesh Khanna - फोटो : facebook/ Rajesh Khanna
राजेश खन्ना ने अपने करियर में लगातार 17 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और वह अपनी महिला प्रशंसकों के बीच दीवानगी की हद तक पसंद किए जाते थे। चेतन आनंद की फिल्म ‘आखिरी खत’ (1966) से साथ अपना डेब्यू करने वाले राजेश खन्ना को कभी बॉक्स ऑफिस का सबसे भरोसेमंद कलाकार माना जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें