Rajesh Khanna Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना की आज 83वीं जयंती है। इस मौके पर जानिए उनकी प्रमुख दस फिल्मों और किरदारों के बारे में…
मौजूदा वक्त में किसी हीरो के लिए दीवानगी सिर्फ सेल्फी और ऑटोग्राफ तक सीमित रह गई है। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसा कलाकार था जिसके लिए लड़कियां इस कदर दिवानी थीं कि उसके नाम का सिंदूर लगाती थीं। तो वहीं कुछ उस स्टार की फोटो के साथ ही साथ फेरे लेती थीं। यही नहीं उस एक्टर के नाम पर न जाने कितने भिखारी भीख मांगते थे। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते थे। वहीं फिल्म के सेट पर उनके किस्से आज भी लोगों को सुनाए जाते हैं। ये कलाकार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना हैं। आज राजेश खन्ना की 83वीं जयंती है। राजेश खन्ना एक अभिनेता के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर और राजनेता भी रहे हैं।
'ऊपर आका, नीचे काका' राजेश खन्ना के लिए ये कहावत काफी मशहूर थी। भारत के पहले सुपरस्टार का तमगा पाने वाले राजेश खन्ना के नाम बतौर हीरो लगातार 17 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। उन्होंने पांच फिल्मफेयर अपने नाम किए। जबकि साल 2013 में उन्हें भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया है। 1966 में फिल्म ‘आखिरी खत’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजेश खन्ना ने अपने चार दशक से भी लंबे करियर में सफलता के शिखर से लेकर डाउनफॉल तक देखा। 18 जुलाई 2012 को 69 साल की उम्र में इस सुपरस्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज जयंती के मौके पर जानते हैं राजेश खन्ना की 10 ऐसी फिल्मों और किरदारों के बारे में, जिन्होंने उन्हें बनाया बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार…
विज्ञापन
2 of 11
राजेश खन्ना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
राज (कुमार या सुनील)
‘राज’ फिल्म साल 1967 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ बबीता प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। यह एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 11
राजेश खन्ना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
आराधना (अरुण वर्मा और सूरज वर्मा)
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर स्टारर ‘आराधना’ राजेश खन्ना की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी आज भी लोगों को पसंद है। इस फिल्म से राजेश खन्ना बॉलीवुड के नए स्टार बन गए थे। इसके बाद ही उन्होंने लगातार 17 हिट फिल्में दीं। इस फिल्म को 17वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था।
4 of 11
राजेश खन्ना और मुमताज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दो रास्ते (सत्यन प्रसाद गुप्ता)
राज खोसला द्वारा निर्देशित ‘दो रास्ते’ साल 1969 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ मुमताज, बलराज साहनी, कामिनी कौशल और प्रेम चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने राजेश खन्ना की पॉपुलर्टी में अहम भूमिका निभाई। आप इस फिल्म को आज भी एजॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
राजेश खन्ना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सच्चा झूठा (भोला और रंजीत कुमार)
राजेश खन्ना साल 1969 में चोरी पर आधारित एक शानदार फिल्म लेकर आए थे ‘सच्चा झूठा’। फिल्म में राजेश खन्ना ने डबल रोल निभाया था। यह फिल्म आज भी उतनी ही पसंद की जाती है। फिल्म में राजेश खन्ना के साथ विनोद खन्ना और मुमताज भी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में राजेश खन्ना के अभिनय को जमकर सराहा गया था और बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी उनके नाम रहा था।
विज्ञापन
6 of 11
राजेश खन्ना और आशा पारेख
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
आन मिलो सजना (अजीत)
राजेश खन्ना, आशा पारेख और विनोद खन्ना स्टारर ‘आन मिलो सजना’ साल 1970 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म में लव ट्रायंगल दिखाया गया है। फिल्म की कहानी की तरह ही इसके गाने भी काफी पसंद किए गए थे। आज भी इस फिल्म की अपनी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन
7 of 11
राजेश खन्ना और आशा पारेख
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कटी पतंग (कमल सिन्हा)
राजेश खन्ना के सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक है फिल्म ‘कटी पतंग’ का कमल सिन्हा। इस फिल्म में राजेश खन्ना की डायलॉग डिलीवरी और स्टाइल काफी पसंद किए गए थे। फिल्म में आशा पारेख और प्रेम चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म का गीत ‘आज न छोड़ेंगे’ आज भी होली पर जरूर ही सुनने को मिलता है। फिल्म में आशा पारेख ने एक विधवा का किरदार निभाया है। फिल्म बड़ी सरलता से एक संदेश भी देती है।
8 of 11
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद (आनंद सेहगल)
‘बाबूमोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं…’ ये राजेश खन्ना का सबसे आइकॉनिक डायलॉग है और उनकी सबसे आइकॉनिक फिल्म है ‘आनंद’। आज भी न जाने कितनी फिल्मों में राजेश खन्ना के इस किरदार और इस फिल्म के डायलॉग्स को कॉपी किया जाता है। ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के डायलॉग गुलजार ने लिखे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। आज भी इस फिल्म को आप देखेंगे तो अंत में रो देंगे। फिल्म में राजेश खन्ना के निधन का सीन आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सीन में से एक माना जाता है।
9 of 11
राजेश खन्ना और तनुजा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाथी मेरे साथी (राजू)
1971 में आई ‘हाथी मेरे साथी’ राजेश खन्ना के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में एक अनाथ बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जो चार हाथियों के साथ रहता है। इनमें रामू नाम का हाथी उसका सबसे करीबी है। कहानी में कॉमेडी और इमोशन सबकुछ है। राजेश खन्ना के अलावा फिल्म में तनुजा, मदन पुरी और सुजीत कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
10 of 11
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर प्रेम (आनंद बाबू)
1972 में आई ‘अमर प्रेम’ राजेश खन्ना की सबसे आइकॉनिक फिल्म है। इस फिल्म का एक-एक डायलॉग, बंगाली बाबू के किरदार में उनका लुक और उनके डायलॉग बोलने का अंदाज, इतना पसंद किया गया कि आज भी ये फिल्म काफी लोकप्रिय है। फिल्म के गाने भी हिट रहे। फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है और एक संदेश देती है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक महिला अपने पति द्वारा मारकर घर से निकाल दी जाती है। पति दूसरी शादी कर लेता, फिर उसे कैसे बंगाल के एक वेश्यालय में बेच दिया जाता है। फिल्म में राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं।
बावर्ची (रघुनंदन)
‘आनंद’ जैसी गंभीर फिल्म बनाने के बाद ऋषिकेश मुखर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बावर्ची’ बनाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और राजेश खन्ना के अभिनय को हमेशा की तरह फिर से जबरदस्त सराहना मिली। फिल्म में राजेश खन्ना के साथ जया भादुड़ी (जया बच्चन) और असरानी भी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।