rajesh khanna, twinkle khanna
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार भले ही बाद में राजेश खन्ना के दामाद बने लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब राजेश खन्ना से मिलने के लिए अक्षय को घंटों इंतजार करना पड़ा था। बात उस वक्त की है जब अक्षय अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। साल 1990 में राजेश खन्ना ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म जय शिव शंकर का ऐलान कर दिया था। फिल्म में रोल के लिए ही अक्षय, राजेश खन्ना के ऑफिस पहुंचे।