फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कपूर की बेटी को बहू बनाना चाहती थीं इंदिरा पर पहली नजर में सोनिया को दिल दे बैठे थे राजीव गांधी

Mon, 20 May 2019 05:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंदिरा गांधी - फोटो : facebook/IndiraPriyadarshiniGandhi
गांधी-नेहरू परिवार की फिल्मी दुनिया के दिग्गज कपूर परिवार से बेहद अच्छे ताल्लुकात थे। इस बात का खुलासा हुआ है पत्रकार राशीद किदवई की किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में। रशीद किदवई ने देश के मशहूर गांधी परिवार और बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान के बारे में कई रोचक किस्सों को बयां किया है।
विज्ञापन

2 of 5
indira gandhi - फोटो : PTI
राशिद किदवई अपनी किताब में कहते हैं, इंदिरा गांधी चाहती थीं कि कपूर खानदार और गांधी खानदान के बीच का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़े। इसलिए उन्होंने अपने बड़े बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु से कराने का मन बना लिया था लेकिन इंदिरा गांधी की यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

3 of 5
sonia rajiv gandhi
राजीव गांधी जब पढ़ाई के लिए ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए तो वहां उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से हुई। दरअसल राजीव पहली बार कैंब्रिज में एक ग्रीक रेस्तराँ ‘वरसिटी’ में सोनिया से मिले थे। सोनिया वहां अपनी एक दोस्त के साथ बैठी थीं। राशिद किदवई लिखते हैं- पहली ही नजर में सोनिया गांधी को उनसे इश्क हो गया। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

4 of 5
राजीव गांधी, सोनिया गांधी - फोटो : social media
बाद में जब सोनिया के पिता को पता चला कि वो राजीव से शादी करने जा रही हैं तो उन्होंने इसका विरोध किया। जब राजीव गांधी सोनिया का हाथ मांगने गए तो उन्होंने कहा मैं देखना चाहता हूं कि आप दोनों में कितनी मोहब्बत है। इसलिए आप एक साल तक एक दूसरे से न मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजीव गांधी की शादी
सोनिया गांधी ने पहल की लेकिन तब भी उनके पिता इस शादी के लिए दिल से तैयार नहीं हुए। हालांकि साल 1968 में राजीव गांधी ने सोनिया से शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें