फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे शनिवार को फिर ‘राजा शिवाजी’ ने मारी उछाल, नई रिलीज फिल्मों के बीच नौवें दिन ऐसी रही कमाई

Sat, 09 May 2026 08:45 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की नौवें दिन की कमाई सामने आई है। जानिए कितना रहा कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 5
राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला

रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते का समय पूरा कर चुकी है। हालांकि, फिल्म अभी भी अच्छे नंबर्स हासिल कर रही है। अब फिल्म के 9वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानते हैं कि नौवें दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

नौवें दिन की कमाई
‘राजा शिवाजी’ के 9वें दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने 9वे दिन दूसरे शनिवार को 4.09 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ये उसके 8वें दिन की कमाई से ज्यादा है। इस तरह से 9 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 59.94 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

3 of 5
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

‘राजा शिवाजी’ का कलेक्शन

  • ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 11.35 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 12 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • इसके बाद अपने पहले सोमवार को चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन गिरकर 5.60 करोड़ रुपए रह गया।
  • पांचवें दिन फिल्म ने 4.90 और छठे दिन 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • इसके बाद सातवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि आठवें दिन फिल्म की कमाई 3.20 करोड़ रुपए रही।
  • अब नौवें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 4.09 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

4 of 5
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

सामने है कई फिल्मों की चुनौती
‘राजा शिवाजी’ नई रिलीज फिल्मों के बीच भी अच्छे नंबर हासिल कर रही है। इस शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ और कपिल शर्मा व नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ शामिल हैं। वहीं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला
रितेश देशमुख ने किया है निर्देशन
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रितेश ने ही छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका भी निभाई है। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है, जिसमें जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी और अमोल गुप्ते समेत कई कलाकार शामिल है। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें