फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान सामी को 'पद्मश्री' दिए जाने पर भड़की राज ठाकरे की पार्टी, कहा- वो असली भारतीय नहीं

Sun, 26 Jan 2020 01:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raj Thackeray and Adnan Sami - फोटो : Social Media
केंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। बॉलीवुड हस्तियों में कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी, करण जौहर, सुरेश वाडकर और सरिता जोशी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन इस बीच अदनान सामी को पुरस्कार दिए जाने पर राजनीति शुरू हो गई। राज ठाकरे की अगुआई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने गायक अदनाम को पद्म श्री दिए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन

2 of 5
रैलियों में लैपटॉप के जरिए प्रजेंटेशन देते राज ठाकरे - फोटो : Social Media
एमएनएस की सिनेमा इकाई के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने ने कहा, 'अदनान सामी असली भारतीय नागरिक नहीं हैं। एमएनएस का विचार है कि उन्हें कोई पुरस्कार नहीं दिया जाना चाहिए। हम उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने के फैसले की निंदा करते हैं और निर्णय को वापस लेने की मांग करते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
adnan sami - फोटो : social media
अदनान सामी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। उनके पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान डिप्लोमेट थे जबकि मां जम्मू कश्मीर की रहने वाली थीं। साल 2001 में अदनान पहली बार एक साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। उन्होंने मानवीय आधार पर नागरिकता देने का अनुरोध किया था जिसे केंद्र सरकार से स्वीकार कर लिया था।

4 of 5
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
26 मई, 2015 को पाकिस्तानी पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद अदनान सामी को 1 जनवरी, 2016 से भारतीय नागरिकता प्रदान की गई थी। अदनान अब भारत में रहते हैं। पद्म श्री मिलने की खबर के बाद लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Adnan Sami - फोटो : instagram
इस खुशी के मौके पर अदनान ने ट्विटर पर लिखा, 'किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा पल उसकी सरकार द्वारा सराहना और पहचान है। मैं भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित होने के लिए असीम आभार व्यक्त करता हूं। यह 34 साल यात्रा की संगीतमय रही।'

कंगना रनौत ने बेटियों और मांओं को समर्पित किया पद्मश्री, पंगा की निर्देशक ने दी इस अंदाज में बधाई
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें