फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: पोर्न फिल्मों की कमाई से सट्टा लगाते थे राज कुंद्रा, बैंक खातों के लेन-देन की भी होगी जांच

Fri, 23 Jul 2021 02:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। बीते दिनों राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। अब राज कुंद्रा 27 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे। 

मुंबई पुलिस को यह संदेह भी है कि राज ने पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था। इसलिए राज कुंद्रा के यस बैंक के खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के खाते के बीच की लेनदेन की जांच की जानी चाहिए। दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मड गांव में एक किराए के आलीशान बंगले में अश्लील फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था। टीम ने मौके पर देखा कि एक न्यूड वीडियो की शूटिंग चल रही थी। इसके बाद ही राज की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के अंधेरी वेस्ट स्थित ऑफिस पर छापा मारा था जहां से उन्हें बहुत सारा डेटा मिला था। जांच में यह भी पता चला है कि पिछले डेढ़ साल में राज 100 से ज्यादा पोर्न फिल्में बना चुके थे जिससे उन्हें खूब कमाई हुई थी। साथ ही यह भी कहा कि बहुत सारा डेटा पहले से डिलीट कर दिया गया है जिसे कि रिकवर करने में समय लगेगा लेकिन फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से उसे रिकवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
राज ने ये काम लॉकडाउन के दौरान शुरू किया था। मॉडल्स को फिल्म और वेबसीरीज में काम देने के बहाने बंगले पर बुलाया जाता था और ऑडिशन के नाम पर न्यूड फिल्में शूट करने को कहा जाता था। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि राज अश्लील फिल्मों के जरिए हर दिन करीब 6-8 लाख की कमाई करते थे।

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक पहले इस काम से 2-3 लाख की कमाई ही होती थी लेकिन बाद में ये बढ़कर 6-8 लाख हो गई। राज के सहयोगियों के अकाउंट को सीज कर लिया गया है। पूछताछ में राज ने बताया है कि फरवरी 2019 में उन्होंने आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड नाम की एक कंपनी बनाई थी और हॉटशॉट्स नाम के एप को डेवलप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉटशॉट्स पर पेड सब्सक्राइबर्स के जरिए होनेवाली कमाई को मेनटेंनेस के नाम पर दिखाया जाता था। ये इनके काम करने का तरीका था। हॉटशॉट्स एप के मेनटेनेंस के लिए विआन ने टाइ-अप किया था। इसी मेनटेनेंस के लिए लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन विआन कंपनी के 13 बैंक अकाउंट्स में होता था। कुछ कंपनियों में घुमाने के बाद ये पैसा राज के अकाउंट में आता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें