फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kumar: फिल्म फ्लॉप होने पर भी राज कुमार करते थे लाख रुपये का इजाफा, अभिनेता ने खुद बताई थी इसकी वजह

Sun, 08 Oct 2023 09:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजकुमार अपने शानदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जान जाते थे। राज कुमार उन अभिनेताओं में से एक थे, जो सिर्फ अपनी शर्तों पर काम किया करते थे, यही कारण था कि वह फिल्मों के लिए अपने मन मुताबिक फीस भी लिया करते थे।
विज्ञापन
1 of 5
Raj Kumar - फोटो : अमर उजाला
राज कुमार अपने जमाने के दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं रहे हैं, लेकिन उन के दमदार डायलॉग आज भी लोगों के कान में गूंजते हैं। आज 8 अक्तूबर को राज कुमार की जन्मतिथि है। राजकुमार अपने शानदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जान जाते थे। राज कुमार उन अभिनेताओं में से एक थे, जो सिर्फ अपनी शर्तों पर काम किया करते थे, यही कारण था कि वह फिल्मों के लिए अपने मन मुताबिक फीस भी लिया करते थे। भले ही उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म फ्लॉप रही हो, फिर भी वह हमेशा अपने मन की फीस ही लेते थे। आज उनकी जन्मतिथि पर उनके बारे कुछ पहलुओं को जानते हैंं। 

शादी के 7 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे ये पाक कलाकार

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुमार का जन्म 8 अक्तूबर 1926 को हुआ था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था, लेकिन सिनेमा में उन्हें राज कुमार के नाम से जाना जाता था। 40 के दशक में वह मुंबई आए थे। यहां पर वह मुंबई पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी किया करते थे। उनके दोस्त ने उनकी व्यवहार और चालढाल का देखते हुए फिल्मों में जाने की सलाह दी थी। फिल्म 'रंगीली' से उन्होंने 1952 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं, लेकिन उन्हें पहचान 1957 में आई फिल्म 'नौशेरवां-ए-एदिल' से मिली थी। 1957 में उन्होंने फिल्म 'मदर इंडिया' में नरगिस के पति का किरदार निभाया था। यह फिल्म उनके फिल्मी करियर के लिए काफी खास साबित हुई।  

Mahadev App Scam: महादेव एप मामले में नेहा कक्कड़ का भी नाम शामिल, जानें क्या हैं सिंगर पर आरोप
विज्ञापन

3 of 5
राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुमार से जुड़ा एक किस्सा इंडस्ट्री में बड़ा ही मशहूर है जो कि उनकी फीस बढ़ाने की कहानी को लेकर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राज कुमार अपनी हर फिल्म रिलीज होने के बाद अपनी फीस एक लाख रुपये बढ़ा दिया करते थे। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उनकी आखिरी फिल्म फ्लॉप हुई है तो इससे उनकी छवि या लोकप्रियता में कोई कमी आई होगी, बल्कि वह फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी अपनी फीस बढ़ा दिया करते थे। 

Bollywood: फिल्में फ्लॉप होते ही इन सितारों ने घटा दी अपनी फीस, फैंस भी कर रहें एक हिट का इंतजार

4 of 5
राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने इसका खुलासा एक बातचीत के दौरान किया था। उनसे एक बार सवाल पूछा गया था कि वह फ्लॉप फिल्म के बाद भी फीस क्यों बढ़ा देते हैं। इस पर उन्होंने कहा था, 'मैं जो भी रोल करता हूं, उसके साथ पूरा न्याय करता हूं। मैं यह कभी नहीं सोचता कि मैं उसमें फेल हुआ हूं। फिल्में फ्लॉप हो सकती है मैं नहीं।'  

पर्दे पर हसीना का किरदार निभा चुके हैं ये अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने इस दौरान यह भी कहा था, 'जब मेरी फिल्में फ्लॉप हो जाती थी तो भी मेरी फीस एक लाख रुपये बढ़ जाती थी। एक बार जब मेरे सेक्रेटरी ने पूछा था कि राज साहब फिल्म तो फ्लॉप हो गई आप एक लाख रुपये फीस क्यों बढ़ा रहे हैं, तब मैं जवाब देता था कि पिक्चर चले ना चले, मैं फेल नहीं हुआ, इसलिए फीस एक लाख बढ़ेगी।'

Kapil Sharma: 'महादेव बेटिंग एप' मामले में कैसे फंसे कपिल शर्मा, ईडी के समन पर कॉमेडियन ने दिया यह जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें