नरगिस दत्त, राज कपूर
- फोटो : social media
9 साल तक चला रिश्ता
सिल्वर स्क्रीन पर राज कपूर और नरगिस की जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी। लोगों को दोनों को एक साथ पर्दे पर देखना काफी अच्छा लगता था। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में रहे, लेकिन बात शादी तक न पहुंच सकी। राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन वह नरगिस से प्यार भी किया करते थे। उन्होंने एक्ट्रेस से वादा किया था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उनसे शादी करेंगे। हालांकि परिवार की वजह से वह ऐसा नहीं कर सके। इस तरह दोनों का रिश्ता लगभग 9 साल तक चला। इतने लंबे इंतजार के बाद जब बात शादी तक नहीं पहुंची तब नरगिस ने राज से ब्रेकअप कर लिया।