30 साल पहले बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। राज कपूर फिल्म जगत के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने न केवल परदे के पीछे बल्कि ऑन स्क्रीन भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। राज कपूर की आज पुण्यतिथि है। तो चलिए आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Raj Kapoor
राज कपूर बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्हें सिनेमा जगत का शोमैन कहा जाता है। राज कपूर ने करीब 50 साल के फिल्मी सफर में ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों में ही कामयाबी की नई कहानी लिखी थी।
विज्ञापन
3 of 11
राज कपूर नर्गिस
महज 24 साल की उम्र में राज कपूर ने डायरेक्शन की तरफ रुख किया। राज कपूर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म 'आग' थी।
4 of 11
Raj Kapoor
राज कपूर ने साल 1948 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'आरके फिल्म्स' की स्थापना की थी। राज कपूर के होम प्रोडक्शन के बैनर में कई सारी फिल्में बनी थी हालांकि उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली हिट फिल्म 'बरसात' थी। दिलचस्प बात यह है कि 'आरके फिल्म्स' का LOGO नरगिस और राज कपूर के एक सीन से प्रेरित है, जिसमें राज कपूर नरगिस को पकड़े हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Raj Kapoor
राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस थी। यह तीनों दोस्त कभी भी एक साथ परदे पर नहीं आए। कहा जाता है कि फिल्म मेकर विजय आनंद ने इन तीनों को लेकर एक साथ फिल्म बनाने की सोच रहे थे लेकिन डेट की वजह से ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
6 of 11
राज कपूर नर्गिस
कहा जाता है राज कपूर नरगिस को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे। राज कपूर नरगिस से बहुत प्यार करते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे बावजूद इसके राज कपूर नरगिस से कई बार कह चुके थे कि वो उनसे शादी करेंगे। 9 साल लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को इस बात एहसास हुआ कि राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे। इसके बाद नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए।
विज्ञापन
7 of 11
Raj Kapoor
कहा जाता है कि 'बॉबी' फिल्म का एक सीन राज कपूर की असल जिंदगी से प्रेरित है। राज कपूर नरगिस को बहुत प्यार करते थे और एक दिन अचानक उनसे मिलने घर चले गए थे। इस सीन को 'बॉबी' फिल्म में दिखाया गया है। यह वही सीन है जिसमें ऋषि कपूर डिंपल से मिलने उनके घर जाते हैं।
8 of 11
राज कपूर नर्गिस
राज कपूर की 20 से ज्यादा फिल्मों में शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने म्यूजिक दिया था। राज कपूर की फिल्मों में ज्यादातर गाने मुकेश और मन्ना डे ने ही गाए हैं। कहा जाता है कि जब मुकेश का निधन हो गया था तो राज कपूर ने कहा था कि 'मैंने अपनी आवाज को खो दिया है।'
9 of 11
Raj Kapoor
बॉलीवुड में 'मेरा नाम जोकर' फिल्म को सबसे बेहतरीन फिल्म माना जाता है। 'मेरा नाम जोकर' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें एक नहीं बल्कि दो इंटरवेल हैं। यह फिल्म साढ़े चार घंटे की हैं।
10 of 11
Raj Kapoor
कहा जाता है कि राज कपूर को सफेद रंग बेहद पसंद था। राज कपूर की ज्यादातर फिल्मों में उनकी लीडिंग लेडी एक सीन में ही सही लेकिन सफेद साड़ी जरूर पहनती थीं।
3 नेशनल अवॉर्ड, 11 फिल्म फेयर, पद्मम भूषण और दादासाहब फालके अवॉर्ड राज कपूर के नाम हैं। राज कपूर का निधन 2 जून 1988 को हुआ था। वह लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित थे।