फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kapoor Birthday: दिलचस्प है राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात का किस्सा, अभिनेत्री को देख मर मिटे थे शोमैन

Mon, 14 Dec 2020 03:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कपूर - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। राज कपूर ने 50 साल के अपने करियर में कैमरे के आगे और पीछे से कई बेहतरीन काम किए। जिसके लिए उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 11 फिल्मफेयर ट्रोफियां, पद्मभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया। राज कपूर के फिल्मी करियर के अलावा पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। सबसे ज्यादा चर्चित रहे हैं राज कपूर और नरगिस के किस्से...
विज्ञापन

2 of 5
राज कपूर, नरगिस - फोटो : फाइल फोटो
राज कपूर और नरगिस दत्त की पहली मुलाकात 1948 में हुई थी। दोनों की मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प है। जब नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात हुई थी तब नरगिस महज 20 साल की थीं। राज कपूर भी उस समय महज 22 साल के थे। लेकिन नरगिस इन 20 सालों में आठ फिल्मों में काम कर चुकी थीं और राज कपूर अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
राज कपूर, नरगिस - फोटो : फाइल फोटो
दोनों की मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प है। नरगिस से मुलाकात के वक्त तक राज कपूर को कोई फिल्म निर्देशित करने का मौका नहीं मिला था। राज कपूर को अपनी पहली फिल्म के लिए एक स्टूडियो की तलाश थी। उन्हें पता लगा कि नरगिस की मां फेमस स्टूडियो में रोमियो एंड जूलिएट की शूटिंग कर रही हैं। वो जानना चाहते थे कि वहां किस तरह की सुविधाएं हैं?

4 of 5
राज कपूर, नरगिस - फोटो : फाइल फोटो
इस सिलसिले में राज कपूर जब उनके घर पहुंचे तो नरगिस ने खुद दरवाजा खोला। वो रसोई से दौड़ती हुई आई थीं, जहां वो पकौड़े तल रही थीं। बेखयाली में उन्होंने बेसन से सने हाथों को अपने बालों में लगा लिया। जिससे हाथों में लगा बेसन उनके बालों में लग गया। नरगिस की इस अदा पर राज कपूर उस समय ही उन पर मर मिटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कपूर, नरगिस - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि राज कपूर और नरगिस दत्त की जोड़ी को पर्दे के साथ ही असल जिंदगी में भी बेहद पसंद किया जाता था। दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब थी। दोनों ने साथ में 16 फिल्मों में काम किया था और नौ साल तक ये जोड़ी हिट बनी रही। दोनों के अफेयर के चर्चे तो आम थे। लोगों को लगता था कि दोनों शादी भी करेंगे। लेकिन इन दोनों की मोहब्बत कभी मुकम्मल नहीं हो पाई।

पढ़ें: 'मिर्जापुर' की बीना से लेकर 'पंचायत' की प्राधान पत्नी तक इन किरदारों ने छोटे रोल में ही लूट ली महफिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें