एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार तड़के 4 बजे निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। वो काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा कपूर ने साल 1946 में राज कपूर से शादी की थी। माना जाता है कपूर खानदान को एक साथ रखने में कृष्णा कपूर का बहुत बड़ा हाथ था लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब कृष्णा कपूर, राज कपूर से बेहद नाराज हो गई थीं।