फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kapoor: नरगिस से प्यार हुआ, इकरार ना हुआ, रात भर रोते शौमेन, इन अभिनेत्रियों के ऊपर भी आया राज कपूर का दिल

Sat, 14 Dec 2024 05:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj Kapoor Love Life: दिवंगत अभिनेता राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है, जिसे कपूर परिवार धूमधाम से मनाने जा रहा है। इसी बीच उनकी जिंदगी के कई किस्से छाए हुए हैं। आइए आपको राज कपूर की लव लाइफ से जुड़े कई राज बताते हैं। ये वो किस्से, जो बताते हैं कि राज कपूर की लव लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी।
विज्ञापन
1 of 6
दिवंगत अभिनेता राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सिगरेट से खुद को जलाया और रात भर रोते रहते थे राज कपूर। राज कपूर का जुड़ा था बॉलीवुड की तीन अभिनेत्रियों के साथ नाम। लेकिन एक अभिनेत्री ऐसी थीं, जिनके प्यार में दीवाने हो गए थे राज कपूर। नरगिस के प्यार में राज कपूर ने खुद को कर लिया था तबाह।
 
विज्ञापन

2 of 6
नरगिस-राज कपूर - फोटो : एक्स
नरगिस के लिए रात भर रोते थे राज कपूर
हिंदी सिनेमा के शौमेन कहे जाने वाले राज कपूर अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां में रहे हैं। यह किस्सा है उस वक्त का, जब हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस से राज कपूर का नाम जुड़ा था। दोनों ने तकरीबन 16 फिल्मों में एक साथ काम किया था। आवारा, श्री 420, अनाड़ी, चोरी-चोरी जैसी कई फिल्में हैं, जिनमें राज कपूर और नरगिस की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। मीडिया रिपोट्स् के अनुसार, फिल्म में अभिनय करते-करते दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। उस समय यह चर्चा भी रही की दोनों रिलेशनशिप में रहे। दोनों एक-दूजे से बेपनाह मोहब्बत करते थे, लेकिन शादी नहीं कर पाए। दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहिट थी, लेकिन रियल लाइफ में सब उलटा था। साल 1958 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली, जिसके बाद राज कपूर बुरी तरह टूट गए थे। राज कपूर इस धोखे के बाद खुद को संभाल ही नहीं पा रहे थे। मधु जैन की किताब 'द कपूर्स: द फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा' में इस बात का जिक्र किया गया है। राज कपूर के मुताबिक, उन्हें प्यार में नरगिस से धोखा मिला था। ऐसे में वो इतने परेशान हो गए थे कि शराब पीते थे और बाथरूम में जाकर रोते थे और सिगरेट से खुद को जलाया भी करते थे।
विज्ञापन

3 of 6
नरगिस-राज कपूर - फोटो : एक्स
नरगिस के भाइयों की वजह से अलग हुए दोनों
किताब के मुताबिक, राज कपूर की सच्ची मोहब्बत नरगिस ही थीं और वो उनसे शादी के लिए पत्नी को भी छोड़ने के लिए तैयार थे। उन्होंने नरगिस के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर कभी कुछ नहीं कहा था, पर नरगिस के भाइयों पर आरोप लगाया था। उनका मानना था कि भाइयों ने ही दोनों के बीच दरार पैदा करवाई है।

4 of 6
नरगिस-राज कपूर - फोटो : एक्स
नरगिस से मिला धोखा
किताब के मुताबिक, नरगिस से ब्रेकअप के बाद राज कपूर ने एक पत्रकार को कहा था कि, दुनिया वाले उन्हें कहते हैं कि नरगिस को उन्होंने निराश किया है, पर सच्चाई यह है कि उसने मुझे धोखा दिया है। नरगिस की शादी की खबर सुनते ही राज कपूर अपने दोस्तों के सामने ही रो पड़े थे। दर्द बर्दाश्त करने के लिए खुद को सिगरेट से जलाना शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
नरगिस-राज कपूर - फोटो : एक्स
शराब की लत से परिवार था परेशान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नरगिस से अलग होने के बाद राज कपूर काफी शराब पीने लगे थे। इसके चलते पत्नी कृष्णा कपूर और घरवाले भी परेशान आ गए थे। राज कपूर की पत्नी ने कहा था कि ''शराब के नशे में धुत होकर आते हैं और बाथटब में बेहोश होकर गिर जाते हैं। रात भर फूट-फूटकर रोते हैं और हर रात यही सब होता था।''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज कपूर - फोटो : एक्स
नरगिस से मोहब्बत
शौमेन राज कपूर और नरगिस के प्यार के चर्चे उस समय हर जगह थे। नरगिस के अलावा राज कपूर का नाम वैजयंती माले से भी जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्नी कृष्णा से शादी के बाद राज कपूर को वैजयंती माला से प्यार हुआ था। इस रिश्ते की वजह से राज कपूर की पत्नी घर छोड़कर चली गई थीं। बायोग्राफी के दौरान ऋषि कपूर ने बताया था कि जब उनके पापा राज कपूर, वैजयंती माला के साथ थे, तो हम मां के साथ नटराज होटल में रहने चले गए थे। नरगिस और वैजयंती के अलावा राज कपूर का नाम पद्मिनी कोल्हापुरे से भी जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पद्मिनी ने खुद यह बात कपूली थी कि वह राज कपूर की दीवानी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें