फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहीरो नागराज का किरदार निभाएंगे रणवीर सिंह? जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 11 Dec 2019 06:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह और नागराज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी इसकी वजह उनकी फिल्में होती हैं तो कभी उनका स्टाइलिश अवतार। हाल ही में रणवीर की आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर एक खबर आई कि फिल्म में उनके साथ अर्जुन रेड्डी की अभिनेत्री शालिनी पांडे नजर आएंगी। ऐसे में अब दूसरी खबर सामने आ रही है कि रणवीर सिंह सुपरहीरो बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : वोग
दरअसल ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे। रणवीर जिस सुपरहीरो का अवातर लेंगे, उसका नाम है- नागराज। इन खबरों की शुरुआत राज कॉमिक्स के प्रेसीडेंट के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer Singh - फोटो : instagram
बता दें कि राज कॉमिक्स के प्रेसीडेंट संजय गुप्ता ने 7 दिसंबर को फेसबुक पर लिखा था, 'आजकल करण जौहर और रणवीर सिंह से नागराज की मुलाकातें बढ़ गई हैं।' संजय के इस पोस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि रणवीर सिंह नागराज का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संजय गुप्ता के फेसबुक पोस्ट से सुगबुगाहट बढ़ गई हैं।

4 of 5
ranveer Singh - फोटो : instagram
गौरतलब है कि अगर ऐसा हुआ तो न सिर्फ ये रणवीर सिंह की पहली सुपरहीरो फिल्म होगी बल्कि साथ ही साथ  राज कॉमिक्स के किरदारों पर बनने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। इस सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद से रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वैसे बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह सुपरहीरो डेडपूल के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh - फोटो : instagram
वैसे बात रणवीर सिंह के फिल्मी करियर की बात करें तो फिलहाल उनके खाते में तीन फिल्में हैं। रणवीर की अपकमिंग लिस्ट में कबीर खान की '83', 'जयेशभाई जोरदार'  और करण जौहर की तख्त शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें