फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द फैमिली मैन: मनोज बाजपेयी की सीरीज को एक महीने पूरे, राज और डीके ने साझा कीं पर्दे के पीछे की तस्वीरें

Sun, 04 Jul 2021 08:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द फैमिली मैन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कोराना काल में थिएटर बंद होने के चलते इन दिनों ओटीटी का खूब जलवा है। मेकर्स एक से बढ़कर एक कंटेंट ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। आज से ठीक एक महीना पहले 'द फैमिली मैन' का सीजन 2 अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ था। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी ने अहम किरदार निभाया था। इस सीरीज को जबरदस्त सफलता मिली थी। यहां तक कि आईएमडीबी ने इसे बेहद शानदार रेटिंग दी और इसे दुनिया की चौथी बेस्ट सीरीज की उपाधि मिली।

राज और डीके ने साझा कीं तस्वीरें

अब इस सफल सीरीज के एक महीना पूरा होने पर निर्देशक-निर्माता राज और डीके ने सीरीज के पर्दे के पीछे की तस्वीरें साझा कीं है। हालांकि सबसे खास बात ये है कि इन तस्वीरों को राज और डीके ने मीम वाला ट्विस्ट दे दिया है जिससे ये तस्वीरें और भी खास बन गई हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'द फैमिली मैन 2 के एक महीने पूरे। कितना शानदार सफर रहा है। ये सब आप लोगों की वजह से हुआ है'।


विज्ञापन

2 of 5
द फैमिली मैन 2 - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों में दिख रहा है कि राज और डीके समांथा अक्किनेनी, विपिन शर्मा और दूसरी स्टार कास्ट से बात करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में विपिन प्रधानमंत्री ऑफिस में बैठे नजर आ रहे हैं जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'इस सीन में भी चाय नहीं'। बता दें कि विपिन ने सीरीज में प्रधानमंभत्री के पीए संबित का किरदार निभाया था। उनका परफेक्ट चाय बनाने का काम एक जोक की तरह बन गया और दर्शकों को भी ये खूब पसंद आया।


 
विज्ञापन

3 of 5
विपिन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में बात करते हुए विपिन ने कहा कि, 'मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी कि लोगों को ये इतना पसंद आएगा। उस वक्त ऐसा लगा कि ये बस ऐसे ही तय किया गया है। जब मैं राज और डीके से मिला तो उन्होंने इस कहानी को ऐसे बताया कि मुझे भी ये काफी दिलचस्प लगी। मुझे नहीं पता था कि ये इतनी बड़ी बात बन जाएगी। ये काफी अच्छा है'।

4 of 5
द फैमिली मैन 2 - फोटो : Instagram
एक और तस्वीर में दिख रहा है कि समांथा कृष्णा डीके के साथ एक ऑटो रिक्शा में बैठी हैं। इस तस्वीर में लिखा है, 'मैं अपने हाथों से मार सकती हूं'। बता दें कि शो में समांथा ने एक बेहद ही खतरनाक फाइटर का किरदार निभाया था और बहुत से स्टंट उन्होंने खुद परफॉर्म किए। उनके अभिनय को फैंस और आलोचकों दोनों ने पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि द फैमिली मैन को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद इस सीरीज के दूसरे सीजन को जल्द से जल्द रिलीज करने की मांग की गई थी। वहीं दूसरे सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने एक ऐसे जासूस का किरदार निभाया था जो परिवार और अपनी नौकरी के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करता है। अब इस सीरीज की सफलता के बाद फैंस तीसरे सीजन की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें