फिल्म 'रेड' '100 करोड़ क्लब' में शामिल होने वाली अजय देवगन की आठवीं फिल्म बन चुकी है। इससे पहले उनकी फिल्में- 'गोलमाल अगेन', 'सन ऑफ सरदार', 'सिंघम रिटर्न्स', 'गोलमाल-3', 'बोल बच्चन', 'सिंघम' और 'शिवाय' '100 करोड़ क्लब' में शामिल हो चुकी हैं। हालांकि, फिल्म 'गोलमाल अगेन' अभी भी उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। इस मल्टी स्टारर फिल्म ने 143.33 करोड़ की कमाई की है।