फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर की दहाड़, रानी की हिचकी के बावजूद अजय देवगन ने बना लिया यह रिकॉर्ड

Sun, 08 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raid
टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2' और रानी मुखर्जी की 'हिचकी' के बावजूद अजय देवगन और इलियाना डी'क्रूज स्टारर फिल्म 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रिलीज के महीने भर के अंदर यह पीरियड क्राइम थ्रिलर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि फिल्म 'रेड' ने रिलीज के 22 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन
इसी के साथ फिल्म 'रेड' '100 करोड़ क्लब' में शामिल होने वाली साल 2018 की चौथी फिल्म बन चुकी है। इससे पहले फिल्म 'पद्मावत','सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'बागी-2' का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। यही नहीं, फिल्म 'रेेड' ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है, जिससे अजय देवगन के फैन्स खुश होंगे।

4 of 5
Raid
फिल्म  'रेड' '100 करोड़ क्लब' में शामिल होने वाली अजय देवगन की आठवीं फिल्म बन चुकी है। इससे पहले उनकी फिल्में- 'गोलमाल अगेन', 'सन ऑफ सरदार', 'सिंघम रिटर्न्स', 'गोलमाल-3', 'बोल बच्चन', 'सिंघम' और 'शिवाय' '100 करोड़ क्लब' में शामिल हो चुकी हैं। हालांकि, फिल्म 'गोलमाल अगेन' अभी भी उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। इस मल्टी स्टारर फिल्म ने 143.33 करोड़ की कमाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raid
फिल्म 'रेड' के निर्माण और प्रचार पर कुल 45 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म में अजय देवगन ने एक इंकम टैक्स अफसर का किरदार निभाया था जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। यह कहानी उत्तर प्रदेश में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित है और 80-90 की दशक में आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापों से प्रेरित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें