फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nasha: 'Raid 2' से तमन्ना भाटिया का 'नशा' गाना हुआ रिलीज, जबरदस्त हॉट डांसिंग मूव्स ने छुड़ाए फैंस के पसीने

Fri, 11 Apr 2025 11:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamanna Bhatia  Nasha Song: रेड 2 का जबरदस्त गाना 'नशा' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने में तमन्ना भाटिया ने अपने हॉट डांसिंग मूव्स से सभी के दिलों को एक बार फिर से जीत लिया है, इस फिल्म से पहले तमन्ना ने 'स्त्री 2' में 'आज की रात' गाने में जमकर धमाल मचाया था।
 
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 का गाना 'नशा' हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और रितेश देशमुख की आगामी फिल्म 'रेड 2', 1 मई को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म का स्पेशल सॉन्ग 'नशा' आज रिलीज हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है। तमन्ना के फैंस अब इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
नशा गाने पर तमन्ना भाटिया ने दिखाए अपने हॉट मूव्स - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म रेड 2 के नशा गाने का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'अब सिर्फ नशा ही नशा होगा' गाना रिलीज हो चुका है। रेड 2 सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
फैंस को पसंद आया तमन्ना का डांस - फोटो : सोशल मीडिया
रेड 2 के 'नशा' गाने पर तमन्ना भाटिया के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। 42 मिनटों के अंदर यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। एक फैन ने लिखा, 'तेरा नशा ऐसा चढ़ा', एक और यूजर ने लिखा, 'तमन्ना भाटिया हमेशा दिलों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं',  एक और यूजर ने लिखा, 'तमन्ना का डांसिंग हुनर कमाल का है',  एक और यूजर ने लिखा, 'बेहद शानदार',  एक और यूजर ने लिखा, 'तमन्ना भाटिया का लुक और डांस',  एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया देसी आइटम सांग'
 

4 of 5
रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2 राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित एक आगामी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म रेड (2018) का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'रेड 2' आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (देवगन) की वापसी की कहानी है, जो एक और सफेदपोश अपराध पर नजर रखता है।

यह भी पढ़ें:
Hanuman: ओटीटी पर इन 5 फिल्मों-सीरीज में देखिए राम भक्त हनुमान की लीला, चमत्कार देख आप भी कहेंगे जय श्री राम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
1 मई 2025 को रिलीज होगी रेड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
पिछली फिल्म की तरह, सीक्वल भी आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए आयकर छापे पर आधारित है, जो सफेदपोश अपराधों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ काम करते हैं।

यह भी पढ़ें:
Kareena Kapoor: पाकिस्तान की रेव पार्टी में करीना कपूर का AI वीडियो वायरल, अवतार देखकर प्रशंसक बोले- हटा दो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें